
बयूरो : कल यानी सोमवार को जालंधर शहर के PAP चौक पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक लोगों द्वारा धरना लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुरु रविदास जयंती को ध्यान में रखते हुए लोगों ने चुनावों की तारीख को बदलने की मांग की है। लोगों द्वारा चुनावों की तारीख को आगे करवाने के लिए यह धरना लगाया जा रहा है। धरना सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चलेगा और इस तरह से शहर का PAP चौक पूरी तरह से बंद रहेगा। धरने के कारण जालंधर – लुधियाना और जालंधर अमृतसर रूट पूरी तरह से प्रभावित होंगे।










