Home Punjab रिंकू व बेरी को टिकट मिलने पर जब्बार खान ने किया सम्मान

रिंकू व बेरी को टिकट मिलने पर जब्बार खान ने किया सम्मान

ब्यूरो : जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू और सेंट्रल हल्का से विधायक राजेंद्र बेरी को हाईकमान की ओर से दोबारा टिकट दिए जाने पर आज पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन बोर्ड मेंबर व कांग्रेस नेता जब्बार खान ने अपने समर्थकों के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर जब्बार खान कांग्रेस हाईकमान का और पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सुशील रिंकू ने अपने क्षेत्र में न सिर्फ बढ़चढ़ कर विकास कार्य करवाया बल्कि कई ऐसे प्रोजेक्ट भी पंजाब सरकार से पास करवाया जिसकी यहां की जनता को बहुत जरूरत थी अब जनता की बारी है कि उनके द्वारा किए गए कार्यों का वोट देकर सुशील रिंकू जी को और राजेंद्र बेरी जी को कैबिनेट मंत्री बनवाएं। इस अवसर पर मुजीक, मोबीन बॉबी जीशान मोहम्मद अनवर, अकरम, मोबीन ठेकेदार, खलील, मोहम्मद यूसुफ, शाहिद मास्टर, मोहम्मद दानिश, शादाब, नकुल, गुल हसन, शोएब, मोहम्मद आबिद, साहबान, अली जवाद मौजूद थे।