
बयूरो : डिप्स कॉलेज आफ एजुकेशन रड़ा मोड़ में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया गया। यह गतिविधि आईक्यूएसी और रैड रिबन क्लब की ओर से करवाई गई। इस मौके पर विद्यार्थियों के अंदर की कला को निखारने के लिए ऑनलाइन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियो ने संगीत, पेटिंग, कविता रचना, डांस, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग आदि गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान रजनीश ने कोरोना महामारी के प्रति अपने सहपाठियों को जागरूक करते हुए कविता लिखी, अरमन कौर ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्लोगन, गुरशरन कौर, पूजा कुमारी, गुरलीन कौर ने पोस्टर और पेटिंग बनाई।
टीचर्स दिव्या ने बच्चों को कोरोना महामारी के दौरान घर में रह कर आपने आप को सुरक्षित रखने का संदेश दिया और उनके हुनर की प्रशंसा करते हुए इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को इस माहौल में घर पर रहते हुए साकारात्मक रहने का संदेश दिया।










