Home Health जालंधरः दर्दनाक! कोरोना ने लील ली 4 जिंदगियां, 14 डॉक्टरों, ADGP, IG...

जालंधरः दर्दनाक! कोरोना ने लील ली 4 जिंदगियां, 14 डॉक्टरों, ADGP, IG व कई हेल्थ सेंटरों का स्टाफ संक्रमितों में शामिल, पढ़ें

Blood sample tube positive with COVID-19 or novel coronavirus 2019 found in Wuhan, China

बयूरो : कोरोना दिन प्रतिदिन खतरनाक होता जा रहा है। गत दिवस कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा बताया जा रहा है जिसमे 14 डॉक्टरों समेत ADGP, IG तथा कई हेल्थ सेंटरों का स्टाफ संक्रमित पाया गया है। इसके अतिरिक्त IG दफ्तर के 17 व कमिश्नर दफ्तर के 10 मुलाजिम संक्रमित पाए गए है। इसके अतिरिक्त डिवीज़नल कमिश्नर के निवास स्थान के 10 मुलाजिम तथा CRPF व BSF के आधा दर्ज से अधिक जवान संक्रमित मिले है। 14 संक्रमित डॉक्टरों में 9 महिला डॉक्टर शूमार है। मेडिकल फील्ड से जुड़े SGL कालेज व DAV फिजियोथेरापी कालेज के विद्यार्थी भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। वहीं गत दिवस 4 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी आखिरी सांस ली जिसका आंकड़ा शायद लिखित रिपोर्ट में हेल्थ विभाग बताना भी भूल गया। गोलमाल न्यूज़ की जांच में इसका खुलासा हुआ। मृतकों की पहचान 28 साल के अशविंदर निवासी गांव आलोवाल (नकोदर) के रूप में हुई है। इसके अलावा दलीप कुमार (63) निवासी कमल विहार, अरबिंदर कौर (56) निवासी न्यू गांधी नगर और नरिंदर पाल (64) लक्ष्मीपुरा निवासी कोरोना से अपनी ज़िंदगी की जंग हार गए है।