
(पूजा मेहरा) : भारतीय जीनगर समाज की ओर से श्री बाबा रामदेव जीनगर समाज धर्मशाला रस्ता मोहल्ला में निशुल्क दांतों का चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें आसपास के लोगो ने सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक कैम्प का लाभ उठाया। 
जानकारी देते हुए प्रधान गोपाल चायल, उपप्रधान गजानंद चौहान महामंत्री सुरेश चायल, कोपाध्यक्ष प्रकाश चौहान ने बताया कि कैम्प में बेहतरीन डॉक्टर्स की टीम जिसमें सेवा सिंह डेंटल सर्जन, डॉ सतनाम सिंह डेंटिस्ट, डॉ हरजिंदर सिंह, डॉ सतीश आसेरी मरीजों का चेकअप कर रहे है। इसी के साथ दवाइयां व एक्सरे निशुल्क किया गया। 
इस मौक़े पर रामस्वरूप सोलंकी, गिरधारी डालिया, जितेंद्र डालिया, पृथ्वीराज खत्री, नाथूराम जोया, कमल संख्ला, भवरलाल गहलोत महावीर चायल, राजू सोलंखी, प्रेम सिरोया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।











