Home Punjab MLA बावा हैनरी ने लोगों की मेहनत का 7 करोड़ रुपया पानी...

MLA बावा हैनरी ने लोगों की मेहनत का 7 करोड़ रुपया पानी में बहाया : के.डी भंडारी

ब्यूरो : जालंधर नार्थ के विधायक बावा हैनरी ने सोडल क्षेत्र को बरसाती पानी से मुक्त करने के लिए 7 करोड़ की लागत से स्ट्रोम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शुरू करवाया। आज थोड़ी सी बारिश ने इस इलाके को जिस तरह से पानी से भर दिया उसे देखते हुए लोगों की मेहनत का 7 करोड़ रुपया पूर्ण रूप से बर्बाद होता नजर आया। इस दौरान क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी भंडारी वहां पर पहुंचे जिन्होंने पानी में खड़े होकर वहां के हालात दिखाए दुकानदारों ने के.डी भंडारी को बताया कि किस तरह से थोड़ी सी बारिश की वजह से पूरा इलाका पूरी तरह से पानी से भर गया।