
ब्यूरो : आम आदमी पार्टी की तरफ से टिकट मिलने के बाद रमन अरोड़ा ने अपने समर्थकों के साथ धार्मिक स्थल श्री देवी तालाब मंदिर व गुरुद्वारा सेंट्रल टाउन दीवान अस्थान में माथा टेक कर अरदास की। समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए रमन अरोड़ा के सम्मान ज्योति चौंक के पास उनका भव्य स्वागत किया। रमन अरोड़ा ने समर्थकों का धन्यवाद करने के बाद कहा कि केजरीवाल सरकार ने उनको जो जिम्मेदारी दी है वह उनको अपने तन मन धन के साथ निभाएंगे और सेंट्रल की सीट जीत कर केजरीवाल जी की झोली में डालेंगे।











