
– प्रेस क्लब के बाहर डॉ. माली व डॉ. संजीव शर्मा के समर्थकों ने लगाए ‘राघव चड्ढा ने पैसे लेकर टिकट दी’ के नारे
बयूरो : आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर शहरी की चार में से तीन सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान कर दिए हैं और आज सुबह ही गोलमाल न्यूज़ नहीं नार्थ हलके से दिनेश ढल्ल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबर प्रकाशित की थी। जिस पर मुहर लगाते हुए राघव चड्ढा ने स्थानीय प्रेस क्लब में दिनेश काली को समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में ज्वाइन करवाया। गौरतलब है कि अगली सूची में नार्थ हलके से काली को टिकट दी जा सकती है।
वही प्रेस वार्ता से पहले प्रेस क्लब के बाहर राघव चड्ढा के आने तक डॉ संजीव शर्मा तथा डॉ शिव दयाल माली के समर्थकों ने उनकी अगुवाई में आम आदमी पार्टी तथा राघव चड्ढा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आगबबूला हुए वर्करों ने राघव चड्ढा पर पैसे लेकर टिकट देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे 2017 में दुर्गेश पाठक व संजय सिंह की जोड़ी ने पंजाब से पैसे इकट्ठे किया सरकार न बनने का रास्ता साफ किया था वैसे ही अब राघव चड्ढा उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए पैसे तो इकट्ठे कर रहा है लेकिन सरकार ना बनने का रास्ता भी साफ कर रहा है।










