Home Education के.एम.वी. मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, भारत सरकार द्वारा स्किल हब...

के.एम.वी. मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, भारत सरकार द्वारा स्किल हब के रूप में चयनित- एक बड़ी सफलता

ब्यूरो : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय,जालंधर 1886 के अपने स्थापना काल से लेकर लगातार महिला सशक्तिकरण एवं उच्च शिक्षा के में उत्कृष्टता लेकर आने के लिए सदा महत्वपूर्ण पहलकदमीयां करता आ रहा है। कन्या महाविद्यालय एक मान्यता प्राप्त स्किल सेंटर एवं साल 2015 से सफलतापूर्वक वोकेशनल कोर्स चलाने वाले को मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, भारत सरकार के द्वारा स्किल हब के रूप में चयनित किया गया है। इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि कन्या महा विद्यालय इनोवेटिव प्रयत्नों एवं सरकार के द्वारा मौजूदा शिक्षा के क्षेत्र में किए जाते महत्वपूर्ण प्रयासों के अनुसार पूर्ण गंभीरता के साथ काम करने में अग्रणी संस्था है। आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि कन्या महा विद्यालय मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डिवेलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एम.एस.डी.ई.) का एक शानदार प्रयत्न है जहां स्कूल की शिक्षा किसी कारण छोड़ चुके विद्यार्थी एवं शिक्षा से दूर रह चुके लोग (एन.एस.क्यू.एफ.) नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार किए जाएंगे। विद्यार्थियों को ट्रेनिंग प्रदान करने की जरूरत मांग एवं स्किल्स, वर्कफोर्स कि अपसकिलिंग और रीसकिलिंग अनुसार रोज़गार मार्केट की मांग को ध्यान में रखकर प्रदान की जाती है. लोकल मार्केट की मांग और एन.एस.क्यू.एफ. करिकुलम के अनुसार सेल्फ एंप्लॉयड टेलर और असिस्टेंट ब्यूटी थैरेपिस्ट जैसे दो जॉब रोल रखे गए हैं। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कन्या महा विद्यालय द्वारा आधुनिक सुविधाओं के साथ लैस क्लासरूम एवं लैब्स जैसे सबलाइम -दि आर्ट स्टूडियो, सिलाई के लिए इलेक्ट्रॉनिक जुकी मशीन, प्रिंटिंग एवं पेटर्न मेकिंग लैब की सहूलियत मुहैया करवाता स्टेट-ऑफ-दि-आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। ब्यूटी और टेक्सटाइल के क्षेत्र में निपुण ट्रेनर्स द्वारा विद्यार्थियों को ट्रेनिंग मुहैया करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि कन्या महाविद्यालय भारत सरकार द्वारा प्रदान दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र वर्ष 2015 से लगातार सफलतापूर्वक चलाता आ रहा है और इसके अंतर्गत एनिमेशन, रिटेल मैनेजमेंट, मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, टेक्सटाइल डिज़ाइन एंड अपैरल टेक्नोलॉजी, न्यूट्रिशन एक्सरसाइज एंड हेल्थ, ब्यूटी एंड वैलनेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस तथा टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी जैसे व्यवसायिक कोर्स चलाए जा रहे हैं। इस सफलता पर उन्होंने अपनी खुशी प्रकट करते हुए बताया कि इस स्किल हब का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी जानकारी को रोज़गार में बदलने और नई शिक्षा नीति के अनुसार हुनर पर आधारित शिक्षा प्रदान करवा कर उनमें उधमी संस्कृति को पैदा करना है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध उद्यमी, सरकारी अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को उत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें उचित मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगेे। इसके साथ ही उन्होंने डॉ. गोपी शर्मा, डायरेक्टर, कौशल केंद्र एवं समूह स्टाफ सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयासों की भी भरपूर प्रशंसा की।