Home Punjab जालंधर नॉर्थ में भंडारी का जबरदस्त प्रदर्शन तकरीबन 5000 कार्यकर्ताओं के साथ...

जालंधर नॉर्थ में भंडारी का जबरदस्त प्रदर्शन तकरीबन 5000 कार्यकर्ताओं के साथ भंडारी फिरोजपुर रवाना

जालंधर नार्थ से 50 बस और दर्जनों कारें लेकर फिरोजपुर रवाना हुए के.डी भंडारी

ब्यूरो : जालंधर नार्थ के पूर्व विधायक एवं पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी भंडारी द्वारा पिछले कई दिनों से प्रतिदिन दर्जनों बैठक की जा रही थी जिसका परिणाम आज देखने को मिला कि सुबह-सुबह जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से 50 बसों और दर्जनों कारों का काफिला लेकर के.डी भंडारी फिरोजपुर के लिए रवाना हुए हमारे प्रेस रिपोर्ट के मुताबिक के.डी भंडारी के साथ तकरीबन 5000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता रैली के लिए रवाना हुए।