
ब्यूरो : पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को दो बड़े ऐलान किए हैं। जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पहुंचे चरणजीत चन्नी ने पहला ऐलान किया है कि राज्य के नौजवानों को एक लाख नौकरियां दी जाएंगी।
इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से कानून भी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरा बड़ा ऐलान किया है कि अगर प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार आती है तो छात्रों को मुफ्त आईलट्स और टॉफल कोर्स करवाया जाएगा।
इसके साथ ही चन्नी ने कहा कि ट्रैवल एजेंटों की तरफ से जो लूट मचाई जा रही है, उसे रोकने के लिए सरकार खुद बच्चों को विदेश भेजा करेगी। साथ ही नौजवानों को विदेश में पढ़ाई के लिए ब्याज मुक्त कर्जा भी दिया जाएगा।











