
ब्यूरो : पंजाब में कांग्रेस को झटका देने वाली भाजपा को ही झटका लग गया। 6 दिन पहले कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए बलविंदर लाडी वापस लौट आए हैं। उन्होंने खुद ही घोषणा कर दी कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे। बलविंदर लाडी दिल्ली जाकर भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि जब वह दिल्ली से लौटे तो उनके इलाके के लोगों ने ही विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने लाडी को किसान आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने गलत फैसला लिया है। इसके बाद कांग्रेस ने भी उन्हें टिकट का भरोसा दे दिया।










