











108 संत श्री निरंजन दास जी के मार्गदर्शन में डेरा श्री 108 संत सरवन दास जी महाराज संगत को प्रभु चरणों जोड़ने का कार्य कर रहा है : के.डी भंडारी
ब्यूरो : नव वर्ष पर समूचे पंजाब वासियों की तरक्की खुशहाली की अरदास के लिए पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जालंधर नॉर्थ केडी भंडारी डेरा श्री 108 संत सरवन दास जी महाराज सचखंड बल्ला पहुंचे इस दौरान पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने 108 संत श्री निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि डेरा सचखंड बल्ला में 108 संत श्री निरंजन दास जी के मार्गदर्शन में संगत को प्रभु चरणों के साथ जोड़ा जाता है। पूर्व सीपीएस भंडारी ने डेरे में उपस्थित समूह संगत को नववर्ष की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने अरदास की जालंधर शहर और पंजाब का हर परिवार खुश रहे तंदुरुस्त रहे तरक्की करें पंजाब तरक्की और खुशहाली की ओर बढ़े सीपीएस भंडारी ने कहा 108 संत श्री निरंजन दास जी महाराज जी जैसे लोग हमारे समाज में बहुत कम होते हैं, जो हम सभी को प्रभु के नाम सिमरन के साथ जोड़ते हैं। इस दौरान 108 संत श्री निरंजन दास जी ने केडी भंडारी को अपने आशीर्वाद स्वरुप शॉल और प्रसाद दिया।











