









– खुल्लर बोले : भाजपा मंत्री के नालायक बेटे को न दे टिकट
– वरिष्ठ लीडरशिप को दरकिनार करने का नतीजा है शीतल अंगुराल का AAP में जाना : प्रदीप
बयूरो : हल्का जालंधर वेस्ट की राजनीति लगातार गर्माती जा रही है। जहां हाल ही में BJP का दामन छोड़ शीतल अंगुराल ने AAP का झाड़ू पकड़ा है और रातों-रात उन्हें उम्मीदवार भी बना दिया गया है वहीं अब भाजपा के ही वरिष्ठ नेता प्रदीप खुल्लर ने खुल कर मोहिंदर भगत का विरोध किया है। बकौल खुल्लर ने कहा कि पार्टी को वरिष्ठ लीडरशिप को दरकिनार करने वाले पूर्व मंत्री के नालायक बेटे को कतई टिकट नही देनी चाइए।
प्रदीप खुल्लर ने गोलमाल न्यूज़ से बातचीत में कहा कि गत दिनों पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा हल्के में बूथ सम्मेलन किया गया जिसमें 250-250 रुपए देकर लोग बुलाए गए। उन्होंने चैलेंज किया कि मोहिंदर भगत दुबारा बूथ सम्मेलन इमानदारी से करें और दोबारा उतने ही लोग एकत्रित कर के दिखाएं। उन्होंने कहा कि उक्त बूथ सम्मेलन में तत्पश्चात भाजपा नेता शीतल अंगुराल से लेकर राष्ट्रीय एससी कमीशन के चेयरमैन के परिवार से उनके बेटे साहिल सांपला, रोबिन सांपला, पूर्व मेयर सुरिंदर महे, दर्शन भगत आदि को दरकिनार किया गया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा है, किसी खास परिवार की जागीर नही जो इतने वरिष्ठ लीडरों को दरकिनार कर दिया जाए।
प्रदीप खुल्लर ने कहा कि पार्टी को उक्त मंत्री के नालायक बेटे के टिकट नही देनी चाइए। चाहें वह कांग्रेस के सीएम चन्नी को वेस्ट से कमल के निशान पर लड़वा दे, वह उनका समर्थन करेंगे। गौरतलब है कि ‘VERY GOOD VERY GOOD’ के तकियाकलाम से मशहूर मोहिंदर भगत के लिए इस बार टिकट हासिल करना किसी चुनौती से कम नही होगा और जीतना तो नामुमकिन के समान होगा। ऐसे में भाजपा भी सर्वे करवा कर ही उचित फैसला करेगी।










