









(पूजा मेहरा) : ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं बीते दिनों मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का पुतला फूंका गया था। मंगलवार को शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर का घेराव किया गया जिसके साथ ही शुक्रवार तक कर्मचारियों द्वारा सरकार को अल्टीमेटम दिया गया। शुक्रवार के बाद प्रदर्शन उग्र होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
जानकारी देते हुए प्रधान सुखजीत सिंह ने बताया कि सरकार लगातार कर्मचारियों के विरोध में प्रस्ताव पास कर रही है जिसके कारण सरकारी कर्मचारियों के मन में सरकार के प्रति रोष पैदा हो गया है। हाल ही में सरकार द्वारा नए नोटिफिकेशन जारी किये गए है जिसमें नई नियुक्त हुए कर्मचारियों के प्रमोशन के समय बकाया ना देना, HRA को घटाना और पेंडू भत्ता भी बंद कर दिया गया है। जिसके चलते सरकारी मुलाजिम दुखी हो गए हैं। 
इस मौके पर प्रकाश वाइस चेयरमैन, तेजिंदर सिंह, पवन वर्मा, मीनाक्षी धीर, कृपाल सिंह, सुभाष मधु, परमजीत, शिव शर्मा, अशोक धीमान, सुनीता रानी परमजीत कौर , राकेश कुमार, मनिंदर सिंह , परमिंदर सिंह, अमृत, लवलीन कौर, प्रदीप कौर, मनजीत कौर, प्रभजोत कौर, संदीप सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।










