Home Punjab पंजाब : झटका कांग्रेस को, विधायक बाजवा व लाडी सहित क्रिकेटर मोंगिया...

पंजाब : झटका कांग्रेस को, विधायक बाजवा व लाडी सहित क्रिकेटर मोंगिया व पूर्व अकाली विधायक गुड़ियाना BJP में शामिल

बयूरो : पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां गुरदासपुर के कादियां से कांग्रेस MLA फतेहजंग सिंह बाजवा और श्री हरगोबिंदपुर से MLA बलविंदर सिंह लाडी BJP में शामिल हो गए हैं। उनके साथ क्रिकेटर दिनेश मोंगिया और पूर्व अकाली विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना भी शामिल हुए है।

फतेहजंग बाजवा इस समय चर्चा में हैं, क्योंकि वह पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सांसद प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। फतेहजंग कादियां से दूसरी बार चुनाव लड़ने के दावेदार थे, लेकिन अचानक उनके बड़े भाई प्रताप बाजवा ने वहां से दावेदारी ठोक दी। इसके बाद फतेहजंग ने कांग्रेस छोड़ने की तैयारी कर ली। फतेहजंग बाजवा कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे हैं। उनको पंजाब के माझा इलाके का कद्दावर नेता माना जाता है।