








बयूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा माता गुजरी जी और चार साहिबजादों अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, व फतेह सिंह की शाहदत को नमन करते हुए श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया।
इस अवसर पर स्टाफ मेंबर्स और छात्रों ने अरदास करते हुए और गुरुओं द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया। सभी ने गुरुबाणी सुनते हुए गुरुओं द्वारा दिखाए नेक रस्ते पर चलने की शपथ ली।
इसके अतिरिक्त एम.डी प्रो.मनहर अरोड़ा, इंजीनियरिंग कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी, लॉ कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा, पॉलिटेक्निक प्रिंसिपल डॉ.किरपाल सिंह भुल्लर ने छात्रों को माता गुजरी जी और चार साहिबजादों की महान कुर्बानियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चमकौर के युद्ध में अजीत सिंह अतुलनीय वीरता का प्रदर्शन करते हुए,
जुझार सिंह भी अपने बड़े भाई के बलिदान के पश्चात् नेतृत्व संभाला तथा पदचिन्हों पर चलते हुए शहीद हो गए और दोनों छोटे साहिबज़ादे ज़ोरावर सिंह व फतेह सिंह ने अपनी दादी माता गूजरी जी के साथ ठंडे बुर्ज में रहे और उसके बाद वज़ीर खान ने जीवित ही उन्हें दीवार में चिनवा दिया और शहीद कर दिया।
ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने माता गुजरी जी और चार साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि हमे सब को हमेशा उन्हें अपने दिलों में याद रखना चाहिए उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए जात-पात से ऊपर उठकर सभी धर्मों का सन्मान करने, बचाने और किसी के भी साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने को कहा।











