







(ब्यूरो) : कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी लगातार बढ़ती जा रही है जिसके चलते कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिए गए हैं। इसी को देखते हुए पंजाब में भी किसी भी समय नाइट कर्फ्यू लग सकता है।

जाने किस राज्य में बड़ी पाबंदियां और लगा नाइट कर्फ्यू
कोरोना के बाद ओमीक्रोन ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं भारत में ओमीक्रोन के 400 नए मामले सामने आ गए है जिसको देखते हुए कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही कई पाबंदियां भी लगा दी गई है। जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। यूपी में नाइट कर्फ्यू शनिवार रात 11:00 बजे से शुरू होकर सुबह 5:00 बजे तक चल रहा है। दिल्ली, कर्नाटक और ओड़िशा में क्रिसमस, न्यू ईयर के सामूहिक जशन पर पहले ही रोक लगा दी गई थी। इसी के साथ चंडीगढ़ में 1 जनवरी से पब्लिक प्लेस में उन लोगों की एंट्री बैन रहेगी जिन्होंने दोनों डोज़ नहीं लगवाई है।
जालंधर में भी लगातार कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। लोगों ने मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना जैसे सब छोड़ दिया है। ऐसे में मामलों का बढ़ना खतरे की घण्टी है। एक बार फिर से जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है।










