
बयूरो : फिरोजपुर से शनिवार को परीक्षाओं का मुद्दा ले कर सैंकड़ो विद्यार्थी शुभम अरोड़ा व परम संधू की अगुवाई में जालंधर मोहिंदर सिंह केपी से मिल अपनी मांग उठाने के लिए पहुंचे। इस बारे जानकारी देते हुए दीपक खोसला व जयदीप धम ने बताया कि मोहिंदर सिंह केपी की अनुपस्तिथि में वह उक्त सैंकड़ो विद्यार्थियों को केपी के नजदीकी चेयरमैन मनोज अरोड़ा व पार्षद अरुणा अरोड़ा के पास ले गए। जहां उन्होंने अरोड़ा दम्पत्ति को अपना मांग पत्र सौंपा।
इस बारे जानकारी देते हुए मनोज अरोड़ा व अरुणा अरोड़ा ने बताया कि विद्यार्थी परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करवाना चाहते हैं जिस बारे उन्होंने अपनी मांग उनके समक्ष उठाई है, जिसको वह केपी साहब समक्ष पुरजोर उठाएंगे और बच्चों की मांग को परवान करने बारे सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर थाना-6 प्रभारी सुरजीत सिंह व अंशुल अरोड़ा भी मौजूद थे।













