Home Punjab जालंधर : जसलीन सेठी पार्षद रहते तो कार्य कर नही पाई, अब...

जालंधर : जसलीन सेठी पार्षद रहते तो कार्य कर नही पाई, अब चली है विधायक दावेदारी करने, पढ़ें इलाकानिवासिओं द्वारा दिए गए रिपोर्ट कार्ड बारे

बयूरो : वार्ड-20 से पार्षद व महिला कांग्रेस की प्रधान जसलीन सेठी ने सेंट्रल हल्का से विधायक टिकट की दावेदारी ठोकी है और पोस्टरों पर ‘सिम्प्थी’ लेने हेतु ‘महिला MLA इस बार’ जैसी शब्दावली लिखवाई गई है। इस बारे उनके वार्ड वासियों ने जसलीन सेठी की पोल खोलते हुए कहा कि जो पार्षद रहते महिला कार्य नहीं कर सकी वह विधायक बन कर क्या खाख करेंगी। सिवाए अपने निजी विकास के वार्ड में कार्यों की गति शून्य है। इस बारे हल्का निवासियों ने बाकायदा फ़ोटो जारी करते हुए मूलभूत सड़को का मुद्दा उठाया कि मात्र कुछ दिन पहले बनी सड़कें ‘भुर’ गई है। लोगों का कहना है कि जब वह घर के अंदर जाते है तो लुक जो बूटों, कपड़ो से उतारनी बहुत मुश्किल होती है, साथ अंदर जाती है। उन्होंने जसलीन सेठी से सवाल किया कि ऐसे में वह क्या सफाई देना चाहती है क्योंकि अपने घर के नजदीक तो लोगों के विरोध के बावजूद उन्होंने सड़क बैंड करते हुए बैरिकेडिंग करवा दी है।