
बयूरो : वरिष्ठ कांग्रेसी युवा नेता अश्वन भल्ला ने जालंधर देहाती कार्यकारी प्रधान नियुक्त होने पर सुनील जाखड़ से मुलाकात की जिस दौरान जाखड़ ने अश्वन को बधाई दी। इस मौके उन्होंने कहा कि बतौर कार्यकारी प्रधान नकोदर हल्के सहित देहाती क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करो ताकि 2022 चुनावों में नकोदर सहित अन्य देहाती सीटें जीती जा सके। इस मौके उनके साथ हनी जोशी, रविंदर चक शकूर, हैप्पी मानकराय, सौरव कोटबादल खान, साहिल नकोदर आदि मौजूद थे।










