
ब्यूरो : डिप्स स्कूल उग्गी में विद्यार्थियों को अपने इतिहास से परिचित करवाते हुए साहिबजादो का शहीदी दिवस बड़ी ही श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों के लिए शब्द गायन पोस्टर मेकिंग क्विज भाषण गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसका विषय चार साहिबजादों और दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह जी के जीवन से अवगत करवाना था। इन गतिविधियों के दौरान विदयार्थियों ने साहिबजादे फतेह सिंह जोरावर सिंह जूझार सिंह अजीत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह से किस तरह से गुरु गोविंध सिंह जी और इसमें उनके चार साहिबजादो और माता गुजरी ने कई कुर्बानियां दी। शब्द गायन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी टीचर्स के साथ शब्द गाय और कीर्तन किया। सभी ने मिलकर इस मौके पर सभी के भले और खुशियों के लिए अरदास की। प्रिंसिपल दीपक राणा ने विद्यार्थियों को उनकी शहादत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें कभी भी अपनी कौम के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। गुरु जी का पूरा परिवार हिंदुस्तान को गुलामी की जंजीर से मुक्त कराने और धर्म की रक्षा के लिए शहीद हो गया। इन गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया।










