Home Education LPU की छात्रा सुप्रिसद्ध महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, सुनीता विलियमस की...

LPU की छात्रा सुप्रिसद्ध महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला, सुनीता विलियमस की राह पर हुई अग्रसर

· नासा के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजुकेशनल प्रोग्राम में शामिल होने वाली पहली भारतीय बनी

· बी टेक ईसीई (ऑनर्स) द्वितीय वर्ष की छात्रा जाह्नवी डांगेती ने नासा के लॉन्च ऑपरेशंस ‘कैनेडी स्पेस सेंटर’ में आईएएसपी प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

· इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए दुनिया भर से केवल 20 युवाओं का ही किया जाता है चयन

· छात्रा जाह्नवी ने सारे एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) कार्यक्रम को पूरा किया जिसमें जीरो ग्रेविटी, मल्टी एक्सेस प्रशिक्षण, रॉकेट लॉन्च, यहां तक कि विमान के संचालन जैसी गतिविधियां भी शामिल थीं

बयूरो : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की बीटेक ईसीई (ऑनर्स) द्वितीय वर्ष की छात्रा जाह्नवी डांगेती ने अलबामा (यूएसए) स्थित नासा लॉन्च ऑपरेशंस के कैनेडी स्पेस सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय एयर और अंतरिक्ष कार्यक्रम (आईएएसपी) को पूरा करने वाली एकमात्र भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। अब वह इस तरह से भारतीय मूल की सुप्रिसद्ध महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला व सुनीता विलियम की राह पर अग्रसर हो चुकी है |

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए दुनिया भर से केवल 20 युवाओं का ही चयन किया जाता है। आंध्र प्रदेश की रहने वाली जाह्नवी इस कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाली भारतीय मूल की पहली स्टूडेंट है। जाह्नवी ने कैनेडी स्पेस सेंटर, अलबामा (यूएसए) में सारा अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम पूरा किया है जिसमें शून्य गुरुत्वाकर्षण, बहु-पहुंच प्रशिक्षण, रॉकेट लॉन्च सहित कई गतिविधियां शामिल थीं, और इस दौरान उसके द्वारा एक विमान भी संचालित किया गया था।

अपने एलपीयू के शिक्षकों और मेंटर्स के मार्गदर्शन में, जाह्नवी ने नासा प्रोग्राम के प्रति आयोजित साक्षात्कार को क्रैक किया और इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यूएसए पहुँच गईं। जाह्नवी को ‘टीम कैनेडी’ के लिए मिशन डायरेक्टर भी नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने कई देशों के 16 लोगों के समूह का नेतृत्व किया। उनकी टीम ने सफलतापूर्वक एक लघु रॉकेट को भी लांच किया। उसके दृढ़ संकल्प, पहल, और निर्णयों ने उसे अपने प्रति आवश्यक उद्देश्यों को पूरा करने में सक्षम बनाया। नासा में वह विभिन्न चरणों से गुज़री और एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में पूरी तरह प्रशिक्षित हुई। वहां, उसे एक सेवानिवृत्त अमेरिकी नौसैनिक एविएटर और नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री केनेथ डी कैमरन से महत्वपूर्ण सलाह भी मिली।

एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने मेहनती छात्रा को बधाई दी और उसे भारत की विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित अंतरिक्ष यात्रियों कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स के शानदार नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया।

एलपीयू में जाह्नवी विद्यार्थी संगठन ‘रोबोटिक्स एंड इंटेलिजेंट सिस्टम कम्युनिटी (आरआईएससी) की भी सक्रिय सदस्य हैं, जो अपने सदस्यों को उनकी क्षमताओं से परे प्रदर्शन करने और नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करता है। जाह्नवी ने यह भी साझा किया, “एलपीयू ने हमें क्षितिज से परे खोज करने के लिए यह प्रतिष्ठित मंच प्रदान किया है।” परिसर में इंटेलेक्चुअल (बौद्धिक) वातावरण का समर्थन करने के लिए, यह संगठन (आरआईएससी) “सीखें, लागू करें और साझा करें” उद्देश्य के साथ काम करता है। इसने कई विद्यार्थियों को विभिन्न नवीन कार्यशालाओं, वैश्विक प्रतियोगिताओं, भागीदारी और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद की है। इस प्रकार एलपीयू के विद्यार्थी नवीनतम तकनीक, रुझानों और इससे प्राप्त प्रशिक्षण के माध्यम से दुनिया में अपनी अनूठी पहचान बनाते हैं। इसके विद्यार्थियों ने ड्राइवरलैस कार, हाइब्रिड वाहन सहित कई अन्य नवीन उपकरणों, उत्पादों का भी निर्माण समय की ज़रूरत के अनुसार किया।