Home Punjab पंजाब को मिलेगा चंडीगढ़, कोड ऑफ कंडक्ट से पहले केंद्र (BJP) खेल...

पंजाब को मिलेगा चंडीगढ़, कोड ऑफ कंडक्ट से पहले केंद्र (BJP) खेल सकता है बड़ा दाव, पढ़ें

बयूरो : पंजाब में किसी भी दिन चुनावों को लेकर चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है और चुनाव कमीशन मतदान हेतु बड़े ऐलान कर सकता है। लेकिन इस सब के बीच पुष्ट सूत्रों के हवाले से समाचार प्राप्त हो रहा है कि पंजाब विजय को लेकर भाजपा व केंद्र बहुत बड़ा दाव खेलने की तैयारी कर रही है। जानकारी अनुसार अभी तक 2 राज्य पंजाब व हरियाणा के बीच जहां नदियों के पानी को लेकर तकरार है वही राजधानी चंडीगढ़ को लेकर लगातार खींचातानी देखने को मिलती रहती है। इसी कड़ी में अब 2022 पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की केंद्र सरकार चंडीगढ़ को पंजाब के हवाले करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव आचार संहिता के लागू होने से पहले यह बड़ा कदम देखने को मिल सकता है।