Home Education सेंट सोल्जर इंजीनियरिंग छात्रों ने तैयार किया 6 फ़ीट उच्चा और 10...

सेंट सोल्जर इंजीनियरिंग छात्रों ने तैयार किया 6 फ़ीट उच्चा और 10 फ़ीट लम्बा “मेक इन इंडिया” का शेर

बयूरो : भारत सरकार द्वारा देशी और विदेशी कंपनियों द्वारा भारत में ही वस्तुओं के निर्माण पर बल देने के लिए शुरू की गई मेक इन इंडिया मुहीम को बढ़ावा देने के लिए सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों द्वारा “मेक इन इंडिया” प्रोजेक्ट तैयार किया गया। इस प्रोजेक्ट को कॉलेज के बी.टेक फाइनल ईयर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) के छात्रों हरमनप्रीत, मोहित, पूजा, आसिफा, लवप्रीत, दिव्या, पियूष, अभिशेक, गगनदीप, मंजीत, प्रभजोत, रमन, सतविंदर, अनमोल, संजोग, सिमरनजीत आदि द्वारा तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा द्वारा एमडी प्रो. मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ.सुभाष शर्मा, डॉ. वीना दादा, डॉ. अलका गुप्ता, प्रो. संदीप लोहानी, अमरपाल सिंह की उपस्थिति में किया गया। चेयरमैन चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रोजेक्ट प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी के दिशा निर्देशों पर सभी छात्रों और स्टाफ ने बनाया है और इसमें लागत लगभग 125000/- रही और यह 10 फीट लंबा और 6 फीट उच्चा है, इस लोगो को 6मिलीमीटर की 400 किलोग्राम माइल्ड स्टील शीट से तैयार किया गया है और इसे बनाने में 4 महीने का समय लगा। डॉ.गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शीट की कटिंग प्लाज्मा आर्क कटिंग तकनीक से की गई है, उसके बाद शीट पर विभिन्न ड्रिलिंग प्रक्रिया और विभिन्न प्रकार की वेल्डिंग कर इसे तैयार किया गया है। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य नीरज शर्मा, जतिंदर कुमार, सतिंदरजीत सिंह, रूप लाल शर्मा, मुखविंदर सिंह, कार्यशाला प्रशिक्षक, अजय कपूर, वंदना कपूर भी उपस्थित रहे।