Home Education एलपीयू की महिला फुटबॉलरों ने आगरा यूनिवर्सिटी को 7 गोल से रौंदा

एलपीयू की महिला फुटबॉलरों ने आगरा यूनिवर्सिटी को 7 गोल से रौंदा

· एक और वॉकओवर प्राप्त कर जोन के शीर्ष चार लीग मैचों में जगह बनाई

· अवसर था एलपीयू स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित एआईयू की नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी (महिला) फुटबॉल चैंपियनशिप-2021 का

· जोन के 20 विश्वविद्यालयों ने 400 प्रतिभागियों के साथ चैंपियनशिप के लिए पंजीकरण कराया था

· खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2021′ में खेलने के लिए देश की शीर्ष 8 टीमों में से एक के रूप में प्रतिष्ठित मौका हासिल करने के लिए कुशलता से बढ़त ली

· चैपियनशिप की थीम ‘फुटबॉल फ्यूरी’ का प्रदर्शन करते हुए एलपीयू टीम की कैप्टन भगवती चौहान ने व्यक्तिगत रूप से 4 फील्ड गोल किए

बयूरो : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की महिला फुटबॉल टीम ने आज एलपीयू की स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित हो रही एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी (महिला) फुटबॉल चैंपियनशिप-2021 के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और डॉ भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा को 7 गोल से हराया। चैंपियनशिप की थीम ‘फुटबॉल फ्यूरी’ को प्रदर्शित करते हुए एलपीयू टीम की कैप्टन भगवती चौहान ने व्यक्तिगत रूप से 4 फील्ड गोल किए; फॉरवर्ड सुनीता ने 2 और रजनी ने एक गोल किया । एक और वॉकओवर के साथ, एलपीयू की टीम ने अब जोन के शीर्ष चार लीग मैचों में अपनी मजबूत जगह बना ली है।

400 प्रतिभागियों के साथ, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, जीएनडीयू अमृतसर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, अवध विश्वविद्यालय सहित क्षेत्र के 20 शीर्ष विश्वविद्यालयों ने चैंपियनशिप के लिए पंजीकरण कराया था। एलपीयू की टीम ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2021’ में आगे खेलने के लिए देश की शीर्ष 8 टीमों में शामिल होने के प्रतिष्ठित अवसर को हासिल करने के लिए कुशलता से आगे बढ़ रही है। एलपीयू के डीन, स्टूडेंट वेलफेयर विभाग, डॉ सौरभ लखनपाल ने विद्यार्थियों को अपनी अनुकरणीय जीत के साथ आगे बढ़ना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन समीर थापर; मैच कमिश्नर मेजर राम और हरदीप सिंह ने भी एलपीयू की महिला फुटबॉलरों की पूरे मैच के दौरान उनकी स्फूर्ति और तालमेल के लिए भरपूर सराहना की। उत्तराखंड की रहने वाली एलपीयू की छात्रा भगवती ने तमिलनाडु के अन्नामलाई विश्वविद्यालय में वर्ष 2021 के अंतिम पांच दिनों के दौरान होने वाले राष्ट्रीय मैचों में एलपीयू को शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के लिए सुनिश्चित किया है। एक अन्य मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने भी एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा को 8 गोल से हराकर एकतरफा मुकाबले का प्रदर्शन किया।