ब्यूरो : बच्चों को जीवन में गणित का महत्व समझाने के लिए डिप्स स्कूल टांडा में नैशनल गणित दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत तीसरी से बाहरवीं तक की विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। जूनियर विंग में क्विज और सीनियर विंग के लिए मॉडल मेकिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। क्विज के दौरान बच्चों से गणित की विभिन्न समस्यों को हल किया। सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने मॉडल मेकिंग के दौरान विभिन्न मॉडल बनाए और स्कूल की और दीवारों पर टेबल गणित के फार्मूले लिखें ताकि बच्चे आसानी से गणित को समझ सके। टीचर्स ने बच्चों बताया को गणित केवल एक विषय नहीं है बल्कि हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। जीवन में चाहे बाजार से शॉपिंग की बात हो या घर, बिजनेस का बजट बनाने की बात हो, गणित हर जगह शामिल है। प्रिंसिपल दिव्या चावला ने बच्चों को बताया कि गणित दिवस गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह दिवस बच्चों को गणित के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए मनाया जाता है ताकि बच्चे अपने दैनिक जीवन की समस्याओं को गणित की सहायता से हल कर सकें।










