ब्यूरो : ह्यूमनिटी NGO जो कि मानवता की भलाई के लिए सदा ही कार्यरत रहती है I पिछले लंबे समय से यह संस्था गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए राशन मुहैया कराती है साथ ही मेडिकल कैंप और अन्य समाज सेवा के कार्य में अग्रसर रहती है I
इसी कड़ी के अंतर्गत आज जालंधर के सिविल अस्पताल में 50 जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन और कपड़े वितरित करते हैंI जालंधर सिविल सर्जन डॉ रंजीत और एमएस डॉ. सीमा अरोड़ा ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि आगे से भी वह जरूरतमंद लोगों की ऐसे ही निरंतर सेवा करते रहेंगे,
एनजीओ अध्यक्ष संजीवा थामन ने पंजाब देने के लिए उससे बात करते हैं बताया कि संस्था पिछले काफी लंबे समय से समाज सेवा के कार्य निरंतर करती आ रही है, जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई का खर्चा देने के साथ-साथ संस्था द्वारा जालंधर के चौराहों को सुंदर बनाने का बीड़ा भी संस्था द्वारा उठाया जा रहा है,
मेडिकल कैंप जरूरतमंद लोगों को सामान वितरित करने के साथ-साथ कोरोना जैसी महामारी में फ्री टीकाकरण कि कैंप की संस्था द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से लगाए जाते रहे हैंI इस राशन वितरण समारोह में उपाध्यक्ष नीना अग्रवाल, सोनिया चावला और निधि गुप्ता भी उपस्थित थी I











