बयूरो : यूथ एसोसिएशन जालंधर NGO द्वारा स्थानीय गुजा पीर मे बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संस्था प्रधान अरविंद अग्रवाल ने कहा संस्था द्वारा हर बार की तरह इस बार भी सर्दियों में जर्रुतमंद लोगो को गरम कपड़े, जुत्ते और कंबल बांटे जायेंगे जिसमें शहर के हर व्यक्ति को अपने पुराने कपड़े, जुत्ते देकर मदद का आवाहन किया गया। इस मौके पर देश के रक्षा प्रमुख बिपिन रावत को श्रद्धांजलि भी दी गयी। इस मौके पर संस्था के प्रवासी विंग इंचार्ज अजय सहनी ने कहा की आजकल के नौजवानों को देश वीर शहीदो से प्रेरणा लेनी चाहिये और देश हित के कार्य करने को तत्पर रहना चाहिए और जो कोई भी इस कार्य में अपने पुराने कपड़े, जुत्ते और मदद करना चाहता हो वो हमें नीचे दिये नंबरो पर सम्पर्क कर सकता है। 9877882447,6239704361 इस मौके पर अमित कुमार, दीपक(जानी), कुणाल, राकेश, सुरिंदर, विजय, अभिषेक, शिव, कृष्णा,प्रताप, सूरज ,थाहनु और अन्य मौजूद थे। 











