बयूरो : चंडीगढ़ नगर निगम में मतदान को मात्र कुछ ही दिन शेष हैं जिसके चलते चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को वार्ड नंबर 22 की कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर कौर के हक में सेक्टर 32 में रैली को संबोधित करने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अलका लांबा व रणदीप सुरजेवाला पहुंचे। दोनों ने ही एक सुर में भाजपा शासित निगम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अपील की कि वह निगम चुनावों में कांग्रेस के बटन पर दबाकर कांग्रेस को बहुमत से जिताए ताकि आने वाले समय में चंडीगढ़ को फिर से नंबर वन शहर बनाया जाए। 











