Home Education LPU के भूटानी विद्यार्थियों ने कैंपस में अपना 114वां राष्ट्रीय दिवस मनाया

LPU के भूटानी विद्यार्थियों ने कैंपस में अपना 114वां राष्ट्रीय दिवस मनाया

ब्यूरो : पारंपरिक वेशभूषा में तैयार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के भूटानी विद्यार्थियों ने कैंपस में अपना 114वां राष्ट्रीय दिवस मनाया, जिसका इस वर्ष का विषय ‘भूटान फर्स्ट’ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलपीयू के वाईस प्रेजिडेंट अमन मित्तल ने की, जिन्होंने विद्यार्थियों को देश और विश्वविद्यालय के सच्चे राजदूत बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत, केक काटने की रस्म, महामहिम की प्रार्थना, नृत्य, गीत और भाषण शामिल थे।