Home Education मदर्स के लिए वर्कशाप का किया गया आयोजन

मदर्स के लिए वर्कशाप का किया गया आयोजन

बयूरो : डिप्स स्कूल उग्गी में एक दिवसीय मदर्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया । इस वर्कशॉप में प्री प्राइमरी विंग की मदर्स ने भाग लिया और पेरेंटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों और शिक्षा प्रणाली में आ रहे बदलावों पर चर्चा की। सभी मदर्स ने पेरेंटिंग के अपने अनुभव को सबके साथ सांझा किया। मदर्स ने बताया कि बच्चे अपनी बात को पूरा करवाने के लिए 10 कारण बता देते है लेकिन उनके पास ना कहने के लिए सिर्फ 1 या 2 ही कारण होते है। मदर्स ने बताया कि किस तरह से ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई के बारे बच्चों के व्यवहार और पढ़ाई पर असर पड़ा है। ऑनलाइन पढ़ाई के बाद अब बच्चों को ऑफलाइन पढ़ाई के सिस्टम में वापिस आने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा लेकिन टीचर्स ने हमेशा उनकी मदद की। वर्कशॉप के दौरान मदर्स को इस दिन को एंजॉय करवाने के लिए टीचर्स दद्वारा विभिन्न तरह की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। टीचर्स ने मदर्स और बच्चों के लिए वन मिनट गेम्स का आयोजन किया। प्रिंसिपल दीपक राणा ने सभी मदर्स को बच्चों की परवरिश के लिए विभिन्न परिस्थितियों के लिए टिप्स दिए। साथ ही बच्चों को स्मार्ट स्टडी करवाने के लिए प्रेरित किया ताकि अलग – अलग माध्यमों से पढ़ाई को मजेदार बना कर आसानी से समझाया जा सके।