Home Punjab पंजाब सरकार ने किया ई टी टी अध्यापकों के भविष्य के साथ...

पंजाब सरकार ने किया ई टी टी अध्यापकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ : अश्वनीशर्मा

बयूरो : पंजाब की कांग्रेस सरकार की धक्केशाही के खिलाफ शिक्षा मंत्री प्रगट सिंह के निवास स्थान के बाहर धरने पर बैठे 180 ई टी टी अध्यापकों को विशेष रुप से मिलने के लिये पंजाब भाजपा अध्यक्ष  अशवनी शर्मा पहुँचे।उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार लोगों को झूठे वादे कर रही है जिसका नतीजा आज धरने पर बैठे अध्यापकों की सैलरी 44000 से कम करके 25000 कर दी गई।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इनकी सैलरी से बचाया गया 32 लाख रुपये कौन से खज़ाने को भरने के काम आ रहे है।उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के सबसे बड़े स्तंभ अध्यापकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ निंदनीय है।उन्होंने कहा कि पंजाब में इन् सभी को भाजपा अपने चुनावी मेनिफेस्टो में सभी रेगुलर बेसिस पर रखने की प्राथमिकता पर बल देगी।उन्होंने कहा कि इनके शिक्षा मंत्री ने अपने विभाग की इस लापरवाही को स्वीकारा है।उन्होंने कहा कि भाजपा इस अन्याय के खिलाफ अध्यापकों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि अब पंजाब में कांग्रेस सरकार की सत्ता थोड़े दिनों की मेहमान है इसलिए उन्हें आज सही और गलत में फर्क दिखाई नही देता। इस अवसर पर उनके साथ ज़िला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव के.डी भंड़ारी, प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा, मोहिंदर भगत, सुनील ज्योति, रमन पब्बी, सुभाष सूद, रमेश शर्मा, भगवन्त प्रभाकर, राजीव ढींगरा, नवल कंबोज इत्यादि उपस्थित थे।