
बयूरो : लेडीज जिमखाना क्लब में मतदान कल है। आज चुनाव प्रचार थम गया है। इन चुनावों में 3 ग्रुप में विभिन्न पदों पर उम्मीदवार चुनाव लड़ रही है। जहां एक ओर 3 पूर्व सचिवों द्वारा बनाया लीडर ग्रुप है वहीं एक ओर लगभग प्रत्येक पद पर उम्मीदवार खड़े कर चर्चा में आया V2gether ग्रुप है। तीसरा ग्रुप छुपा रुस्तम की भूमिका निभा रहा जिसको सीमा अरोड़ा लीड कर रही है।
V2gether ग्रुप के कुछ उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके है जिससे उस ग्रुप का हौंसला बुलंद है और आम तौर पर महिलाएं उनकी चर्चा करती दिखाई दे रही है। लेकिन सचिव पद पर सीमा अरोड़ा व सुरुचि कक्कड़ में मुकाबला देखने को मिल रहा है। वही नीना चौहान, अल्पना पूरी, रीटा शर्मा भी मजबूत दिख रही है। इसके अतिरिक्त मनिंदर धीमान सर्वाधिक तुजुर्बेकार उम्मीदवार के तौर पर मजबूत आंकी जा रही है। इसके अतिरिक्त नीना चौहान भी एंटरटेनमेंट सचिव पद हेतु पसंदीदा बनी हुई है।










