
• खूबसूरत ब्यूटी क्वीन, हरनाज़ संधू 2019 में एलपीयू कैंपस में मिस इंडिया (पंजाब) के रूप में कैंपस प्रिंसेस को जज करने के लिए आई थीं; और, 2020 की शुरुआत में ‘यूथ वाइब-2020’ में मिस एंड मिस्टर के चयन के लिए आईं थी मिस इंडिया दिवा के रूप में
• सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद हरनाज़ ने तीसरी बार भारत के लिए ऐसा प्रतिष्ठित ताज जीता है
• “हमें खुशी है कि हमारे स्टूडेंट्स को एलपीयू परिसर में मिस संधू के साथ रैंप पर चलने का मौका मिला”: एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल
बयूरो : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के सभी विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य, विशेष रूप से फैशन स्कूल के विद्यार्थी , 70वीं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के शानदार रैंप-वॉक और कैंपस स्टेज पर उनके दो दौरों के दौरान दिए गए उत्साहजनक भाषण को याद कर रहे हैं।
मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू अक्टूबर 2019 में एलपीयू कैंपस में मिस इंडिया (पंजाब) के रूप में ‘कैंपस प्रिंसेस’ इवेंट को जज करने के लिए आई थीं; और, एलपीयू के ‘यूथ वाइब-2020’ मेगा इवेंट में मिस एंड मिस्टर के चयन के लिए फरवरी 2020 की शुरुआत में मिस इंडिया दिवा के रूप में। एलपीयू में अपने पहले दौरे पर हरनाज़ ने पूरे क्षेत्र से 150 से अधिक प्रतिभागियों को जज किया था।
मिस यूनिवर्स संधू को शुभकामनाएं देते हुए, एलपीयू के चांसलर श्री अशोक मित्तल ने साझा किया: “यह गर्व का क्षण है क्योंकि 21 साल के लम्बे इंतजार के बाद मिस यूनिवर्स का खिताब एक बार फिर एक भारतीय ने जीता है। हम और भी उत्साहित महसूस करते हैं कि हमारे स्टूडेंट्स को मिस संधू के साथ रैंप वॉक करने का मौका मिला और इसके साथ- साथ ही मिस संधू के साहस को भी सुनने का मौका मिला। उनका खिताब जीतना इस बात का प्रमाण है कि भारत में सौंदर्य और बुद्धिमत्ता का सबसे अच्छा संयोजन है। एलपीयू में सभी की ओर से हम हरनाज़ संधू को इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने और हमें और देश को अपनी शानदार वैश्विक जीत पर गर्वित होने के प्रति की गई कड़ी मेहनत के लिए बधाई देते हैं।”
एलपीयू में फैशन स्कूल की तृतीय वर्ष की छात्रा नाजिया ने मिस संधू के कैंपस दौरे की यादों को ताज़ा करते हुए कहा: “ कैंपस में आने पर हमें मिस संधू की आंखों में एक चिंगारी नज़र आई थी। वह हम सभी के लिए बहुत मिलनसार सिद्ध हुईं और उन्होंने उस समय हमारे सथ मॉडलिंग की दुनिया से अपने अनुभव साझा किए। ” अन्य स्टूडेंट्स ने भी साझा किया कि हरनाज़ ने स्टूडेंट्स को हमेशा स्वयं से सच्चे होने ; जुनून और कमजोरी को समान रूप से पहचाननें; और, कमजोरियों को जुनून को कम न करने देंने के लिए निर्देशित किया था । उनका मानना है कि सब कुछ तभी संभव है जब व्यक्ति को स्वयं पर विश्वास हो। खामियों पर काबू पाएं और अवसरों का लाभ उठाएं।
मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में शानदार घोषणा के बाद मेक्सिको की मिस यूनिवर्स एंड्रिया मेजा ने अपने उत्तराधिकारी हरनाज संधू को ताज पहनाया। सुष्मिता सेन और लारा दत्ता की दो जीत के बाद हरनाज़ ने तीसरी बार भारत के लिए ऐसा ताज जीता है। हरनाज़ संधू ने पूरी दृढ़ता और समर्पण के साथ कड़ी मेहनत की और इस तरह मिस यूनिवर्स 2021 का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया। उन्होंने एक मॉडल और अभिनेता के रूप में अपने प्रोफेशनल करियर को जुनून से आगे बढ़ाया और देश को गौरवान्वित किया।
उल्लेखनीय है कि एलपीयू में ‘कैंपस प्रिंसेस’ की पहल भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता में अन्वेषण और प्रयोग के लिए अवसर दे कर होनहार स्टूडेंट्स को सशक्त बनाती है। इसके ऑडिशन आईआईटी, एम्स, एनआईटी, एलपीयू सहित देश के शीर्ष संस्थानों में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा खोजने के लिए संजोये जाते हैं। इसी तरह, एलपीयू में भारत का सबसे बड़ा वैश्विक ओपन फेस्ट ‘यूथ वाइब’ स्टूडेंट्स के लिए अपने कौशल और प्रतिभा को पोषित करने के लिए कई कार्यक्रमों के मेगा उत्सव के बीच कम्पटीशन करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच है।










