Home Punjab भाजपा ने सदैव सबका साथ सबका विकास नीति के तहत जनहितैषी कार्य किए : सुभाष शर्मा

भाजपा ने सदैव सबका साथ सबका विकास नीति के तहत जनहितैषी कार्य किए : सुभाष शर्मा

लोग कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार : अमरजीत सिंह अमरी

मंडल अध्यक्षों के साथ चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक ढांचे के विकास को लेकर बैठक

बयूरो : पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा में भी बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं देहाती इंचार्ज सुभाष शर्मा ने मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक ढांचे के विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में सुभाष शर्मा ने कहा कि हमने मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर तक प्रसारित करना है ताकि विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों से सबका साथ सबका विकास किया जा रहा है। भाजपा की जनहितैषी नीतियां समाज के हर वर्ग का ध्यान रखकर बनाई जाती हैं और पार्टी का हर वर्कर समाज हित में ही काम करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार दोबारा नहीं बनेगी और लोग आम आदमी पार्टी के झूठे दावों की सच्चाई जानते हैं। शिअद तो पहले ही लोगों को नापसंद है। जिला देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि जालंधर जिले में भाजपा बेहतरीन प्रदर्शन करेगी और पार्टी का हर वर्कर पार्टी की जीत के लिए दिनरात मेहनत कर रहा है। अमरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार से लोगों का मोहभंग हो चुका है और लोग कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार हैं। बैठक में प्रदेश कार्यकारी सदस्य राजीव पंजा, गिरधारी लाल बोलीना जिला महासचिव, विशाल गुप्ता, राजीव पुआर, सुरिंदर कालिया, शाम शर्मा, परमजीत मेहमी, कृष्ण शर्मा, मंडल प्रधान इंद्रजीत मेहता, इंद्रजीत सहोता, शिवा संगर, राज कुमार जोगी, जसबीर बिट्टू, अर्जुन तिवारी, शैली महाजन, अजय पुंज, विनोद राहेजा, जिला एससी मोर्चा प्रधान पवन भट्टी, जिला कैशियर मधु सूदन, राजविंदर कौर आदि उपस्थित थे।