Home Education सेंट सोल्जर के ग्यारहवां दीक्षांत समरोह का आयोजन, 452 छात्रों के डिग्रीयाँ...

सेंट सोल्जर के ग्यारहवां दीक्षांत समरोह का आयोजन, 452 छात्रों के डिग्रीयाँ प्राप्त कर चहके चेहरे

सच्ची लग्न और कड़ी मेहनत से हर कामयाबी है संभव : शिक्षा मंत्री प्रगट सिंह

ब्यूरो : सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज और सेंट सोल्जर को-एड कॉलेज के ग्यारहवें दीक्षांत समरोह का आयोजन किया गया जिसमें 308 लॉ एल.एल.बी, बी.ऐ (लॉ), बी.कॉम, बी.कॉम (लॉ), बी.ऐ एल.एल.बी, और 144 बी.ऐ, बी.कॉम, बी.पी.टी और बी.सी.ऐ के 452 के करीब छात्रों को डिग्रीयाँ प्रदान की गई। प्रोग्राम की शुरुयात ज्योति प्रज्जवलित कर की गई। छात्रों को डिग्रीयाँ प्रदान करने के लिए कैबिनेट शिक्षा मंत्री पंजाब प्रगट सिंह मुख्य अतिथि के रूप, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के आई/सी एग्जामिनेशन प्रो. डॉ.मनोज कुमार, चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, राजन चोपड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा, लॉ कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा, डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वीना दादा आदि द्वारा किया गया। कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पढ़ गई। इस अवसर पर प्रगट सिंह और सभी मेहमानों द्वारा छात्रों को डिग्रीयाँ प्रदान की गई और इसके अतिरिक्त अकादमिक, यूनिवर्सिटी पोजीशन होल्डर्स, स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में नाम चमकाने वाले छात्रों में पुरस्कृत करते हुए उन्हें बधाई दी। अपने कनवोकेशन भाषण में शिक्षा मंत्री पंजाब प्रगट सिंह ने कानूनी पेशे में उज्ज्वल अवसर समझाते हुए कहा कि सबसे पहले लक्ष्य तह करें और फिर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने छात्रों को कहा कि वह युवा जोश और सीनियर के अनुभव से सिखकर दुनिया में अपना नाम बनाए। साथ ही उन्होंने छात्रों को कहा कि अगर अपना काम सच्ची लग्न और कड़ी मेहनत से करें तो हर कामयाबी आपके कदम में होगी। इस अवसर पर डिग्रीयाँ प्राप्त करने वाले छात्रों के चेहरे पर ख़ुशी की मुस्कान और कुछ कर दिखाने का जोश नज़र आया। इस अवसर पर डॉ.अलका गुप्ता, प्रो.संदीप लोहानी, अमरपाल सिंह, डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी, डॉ.किरपाल सिंह भुल्लर, वरुशाली चौहान, डॉ.मंजीत सिंह ढल्ल, मंजीत कौर आदि उपस्थित हुए।