



बयूरो : जिमखाना चुनावों में माहौल गर्माता जा रहा है। हालांकि सकारात्मक संदेश लेकर लाइम लाइट में आया Brother ग्रुप जिसकी अगुवाई एक छुटभैया पत्रकार के भड़कावे में होटेलियर कर रहा था, वह अब टूटने लगा है। जिस मकसद से उक्त उतरकर ने यह ग्रुप बनाया वह ध्वस्त होता दिखाई दे रहा है क्योंकि मात्र 15-16 सदस्यों के दम पर जो विज्ञापन के लिए लाखों की मांग हो रही थी वह विकास पुरुष तरुण सिक्का व अमित कुकरेजा के हक में नजर आ रहा है। क्योंकि उक्त 15-16 सदस्यों में से दर्जन भर सदस्य उनको जिताने के लिए हक में जबकि सिर्फ छुटभैया घण्टी का शौकीन पत्रकार अपने लाभ पूरे करने के लिए यह साजिश रच रहा था। हालांकि गोलमाल न्यूज़ बिल्कुल भी पत्रकारिता के खिलाफ नही लेकिन जो नॉन प्रोफेशनल, बैंक डिफाल्टर व सजायाफ्ता लोग इस पवित्र प्रोफेशन में आ कर ब्लैक मेलिंग का धंधा जोरों से चमका रहे है, उनके साथ कंधे से कंधा जोड़ने का वायदा करने वाले ऋषि अरोड़ा कुछ दिन भी नही टिक सके और उन्होंने कोर कमेटी से इस्तीफा दे दिया है। और आखिरकार विकास पुरुष तरुण सिक्का व अमित कुकरेजा के कार्यों के देखते हुए Brother ग्रुप टूटने लगा है।गौर होकी पिछले टेन्योर में जो विकास होनरेरी सेक्टरी तरुण सिक्का व केशियर अमित कुकरेजा की जोड़ी सहित टीम ने किया है उसी को सराहा जा रहा है। और लोग अंदरखाते उनको भारी मतदान कर बहुमत से जिताने के सन्देश एक दूसरे को दे रहे है।










