

बयूरो : जिमखाना चुनावो में मतदान 19 दिसंबर को होने वाला है। इसी कड़ी में प्रचार जोरों पर है। इस दौरान शनिवार को Achiever ग्रुप ने कॉन्वेसिंग की। इस बारे जानकारी देते हुए राकेश चौहान ने बताया कि तरुण सिक्का की अगुवाई में Achiever ग्रुप के उम्मीदवार सभी जिम सदस्यों के पास पहुंचे जोकि जिम बडी ग्रुप के नाम से मशहूर है, ने Achiever ग्रुप को जितवाने का भरोसा दिया। इस दौरान तरुण सिक्का की अगुवाई में Achiever ग्रुप भाजपा द्वारा आयोजित इंडस्ट्रीलिस्ट के कार्यक्रम में पहुंचे जहां उद्योगपतियों में क्लब में हुए विकास को देखते हुए दोबारा तरुण सिक्का की अगुवाई में कार्यकारिणी चुनने का आश्वासन दिया।
इस दौरान नितिन कोहली के साथ तरूण सिक्का, अमित
कुकरेजा, सौरभ खुल्लर, एस.पी.एस. विर्क, अतुल तलवाड़, मनजीत दत्ती, नितिन बहल ने जिम बडीज़ ग्रुप सदस्यों से मुलाकात की। अचीवर्स ग्रुप द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया किया कि आने वाले समय में जिम सदस्यों को और अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
बातचीत के पश्चात जिम बडीज़ ग्रुप के राकेश चौहान, राहुल शर्मा, गुरप्रीत टिंकू, साहिल तनेजा, तरूण मल्होत्रा, विशाल खन्ना, आशीष खन्ना, मौंटी ग्रोवर, शोभित सेठ, अर्जुन अग्रवाल, राजन गुप्ता, समीर गुप्ता, रिक्की राकेश गुप्ता, नितिन कोहली, राजन मागो, डा. बाठला, मानिक गुलाटी, मीनू कोछड़ द्वारा ऐलान किया गया कि चुनावों में वे अचीवर्ज़ ग्रुप को समर्थन
देंगे।










