Home Education बच्चों के लिए लाइव साइंस वर्कशाप का किया आयोजन

बच्चों के लिए लाइव साइंस वर्कशाप का किया आयोजन

ब्यूरो : बच्चों को नेचर से जोड़ने के लिए डिप्स स्कूल मेहतपूर में लाइव साइंस वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को पौधों के विभिन्न हिस्सो के बारे में बताया गया। प्राइमरी और जूनियर विंग के बच्चों को स्कूल में गार्डन में ले जा कर पौधों के विभिन्न हिस्सों जैसे पत्तों, जड़, फूल आदि के बारे में जानकारी दी गई। टीचर्स ने बच्चों को बताया कि जिस तरह से हमारे शरीर में विभिन्न अंग और हड्डियां होती है उसी तरह पौधों के भी विभिन्न अंग जैसे फल, फूल, होते है जिनसे मिलकर वह पूरा पौधा या पेड़ बनते है। इस गतिविधि के दौरान बच्चों ने पौधों की विभिन्न हिस्सो के बारे में अपने सहपाठियो को बताया। प्रिंसिपल रितु भंडारी ने विद्यार्थियों को बताया कि हर पौधे की पत्तियों , फूल और छाल के अलग – अलग गुण होते है। बच्चों को पौधे और उनसे दूर होने वाली बीमारियों की पूरी जानकारी दी। एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि साइंस की क्लास में बच्चे किताब की जगह लाइव प्रैक्टिकल से ज्यादा जल्दी समझते है इसलिए साइंस का कोई भी विषय हो हमें कोशिश करनी चाहिए हम ब को प्रैक्टिकल के साथ समझाए ताकि वह आसानी से समझ सकें।