
ब्यूरो : डिप्स जीबी स्कूल नूरमहल में विद्यार्थियों को उनके मानवाधिकारों के बारे में जानकारी देने के लिए अंतर राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल बबली की अध्यक्षता में स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मिलकर ह्यूमन राइट्स का लोगो बनाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्पीच के माध्यम से अपने सहपाठियों को मानवाधिकारो के बारे में जानकारी दी। टीचर्स ने बच्चों को बताया कि लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह मनाया जाता है। मानवाधिकारों में स्वास्थ्य, आर्थिक सामाजिक और शिक्षा का अधिकार भी शामिल है। इसके अनुसार किसी भी मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म और लिंग आदि के आधार पर किसी भी हक से वंचित या प्रताड़ित नहीं किया जाता है। प्रिंसिपल बबली ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी मनुष्य के साथ किसी भी तरह का कोई भेदभाव न हो उन्हें कोई समस्या न हो, सब शांति से खुशी और प्यार से अपना जीवन जी सकें, इसलिए मा अधिकारों बनाए गए। इसलिए हम सब को एक दूसरे के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए।










