Home Punjab जालंधर : बेरी व बावा ने की JETWA सदस्यों से मुलाकात, व्यापारियों...

जालंधर : बेरी व बावा ने की JETWA सदस्यों से मुलाकात, व्यापारियों ने उठाई समस्याएं, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन, फगवाड़ा गेट द्वारा गत दिनों एक हंगामी मीटिंग की गई जिसमें विधायक बावा हेनरी व राजिंदर बेरी ने शिरकत की। इस दौरान प्रधान जॉय मालिक ने बताया कि दोनों विधायक कांग्रेस पार्टी व पंजाब सरकार के बतौर प्रतिनिधि इस मीटिंग में व्यापारियों को आ रही समस्याएं सुनने पहुंचे थे। इस दौरान Jetwa सदस्यों ने बखूबी अपनी सनस्ययों को पेश किया। जिसके जवाब में दोनों विधायको ने आश्वासन दिया कि कोड लगने से पहले जितनी समस्याएं हल की जा सकती होंगी वह प्रमुखता से कोशिश करेंगे। वही बची दिक्कतों को 2022 में दोबारा सरकार बनने पर पहल के आधार पर हल की जाएंगी। इस मौके पर जालंधर टैक्टिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन फगवाड़ा गेट प्रधान जॉय मलिक, चीफ ऑर्गेनाइजर सुरेश गुप्ता, कैशियर अखिलेश मेहता, चेयरमैन संजीव पुसरी, अमित सहगल, सिकंदर मलिक, कुकू मिड्ढा, अरुण देव मेहता, इंदरजीत सिंह, प्रणव खुराना, चंद्र गुप्ता, अमनदीप मोंगा, जुगनू चोपड़ा, राजन चोपड़ा, वरिंदर कुमार आदि मौजूद थे।