
बयूरो : जालंधर व्यापार मंडल के प्रधान परविंदर बहल ने मीडिया से बातचीत करते हुए किसानी आंदोलन की समाप्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने करीब 1 वरेश से अधिक समय से दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानों के मन की बात को समझा और तीनों कानून वापिस लेने का निर्णय लिया। वही उन्होंने किसान भाइयों को बधाई भी दी और कहा कि पंजाबियत की आदत रही है जितना। हक छीन कर लेना। उन्होंने वह कर दिखाया। उन्होंने विजयी वापिसी के लिए सभी किसान भाइयो का गर्मजोशी से स्वागत करने का भी ऐलान किया।










