
ब्यूरो : जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
जिसके अंतर्गत दूरदर्शन एनक्लेव में 26 लाख रुपए से गलियों के निर्माण कार्य का, टैगोर नगर की गली नंबर 10 में 34 लाख, नकवी कॉलोनी में 26 लाख तथा भाई गुरदास नगर में 6 लाख रुपए से गलियां बनाने के कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पार्षद कमला रानी ढल, पार्षद कमलेश ग्रोवर, पूर्व पार्षद हंसराज ढल, अनमोल ग्रोवर, सीनियर कांग्रेसी नेता हरीश ढल, सोनू, नकवी, सलीम, जनाब मेहरबान, अकबर अली एवं अन्य इलाका निवासी उपस्थित थे।










