Home Punjab जालंधरः आम लोगों को नीले कार्ड बनवाने संबंधी आ रही समस्याओं को...

जालंधरः आम लोगों को नीले कार्ड बनवाने संबंधी आ रही समस्याओं को सुना और प्रशासन खिलाफ धरना दे प्रकट किया रोष : अमरजीत अमरी

ब्यूरो : पंजाब सरकार की कार्य प्रणाली से निराश कई महिलाएं भाजपा जिला जालंधर देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी के नेतृत्व में जिला खुराक दफ्तर पहुंची। जैसे ही सभी लोग जलूस की शक्ल में जिला खुराक दफ्तर पहुंचे उनके शीर्ष अधिकारी मौके से गायब थे तो सभी ने चीफ खुराक अफसर के दफ्तर के बाहर ही धरना लगा दिया और सभी महिलाएं जमीन पर ही भाजपा जिला जालंधर देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी के साथ बैठ गई और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लारेबाज सरकार बताया। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा जिला जालंधर देहाती प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने कहा की नी‌ले कार्ड बनवाने के लिए कांग्रेस के एमसी, पंच और सरपंच लोगो के नील कार्ड सम्बन्धी फार्म पर एक स्टिकर लगाते हैं जो की ज्यादातर वे अपने चहेतों को ही देते हैं अन्य लोगों से पैसे वसूले जाते हैं ये धांदली बंद की जानी चाहिए तथा जरूरतमंदों को पहल के आधार पर नीले कार्ड बना कर देने चाहिए। इस मोके पर बोलते हुए समाजसेवक किशन लाल शर्मा ने कहा की कांग्रेस सरकार अंतिम सांसे ले रही है 2022 में कांग्रेस की लोक विरोधी नीतियों के कारण लोग चलता करेंगे और जल्द ही कांग्रेस मुक्त पंजाब का सपना भी सच होगा। इस अवसर पर सह-जिला खुराक अफसर को कई लोगों के नीले कार्ड बनवाने सम्बन्धी फार्म दिए जिस पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर दो घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस मोके पर भाजपा जिला जालंधर देहाती सेक्रेटरी एडवोकेट कृष्ण कुमार, भाजपा जंडू सिंघा मंडल अध्यक्ष अर्जुन तिवारी, समाजसेवक किशन लाल शर्मा, डा. विनीत कुमार, श्रीहरगोबिंद नगर से लखविंदर कौर, नीलम कौर, कृष्ण देवी, मनदीप कौर, मोनिका रानी, नीलम रानी, राजिंदर कौर, प्रेम लता, मनिंदर कौर, रजनी, शिखा, राशीबाला, सुकेश, मुकेश लता, रानो देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी, किरण, मिन्दो, सुखविंदर कौर, ममता देवी, दर्शना, कांता, कांता सैनी, सविता सैनी आदि मौजूद थे।