
ब्यूरो : डिप्स स्कूल भोगपुर में प्राइमरी विंग के बच्चों के लिए बिल्ड अप पाइल एक्टिविटी का आयोजन किया गया। गतिविधि में बच्चों ने विभिन्न वस्तुओं को इक्ट्ठा किया जैसे कापी, जमेट्री बॉक्स, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल, बड़े – बड़े बॉक्स आदि का प्रयोग करते हुए उन्होंने अलग – अलग आकृतियों का रूप देते हुए ऊंची से ऊंची वस्तुओं का ढेर बनाया। गतिविधि में भाग लेकर बच्चों ने बहुत ही मस्ती की। गतिविधि के दौरान बच्चों ने एक दूसरे से बेहतर आकृति बनाने की कोशिश की। टीचर्स ने बच्चों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खुद को सहनशील बनाने के लिए प्रेरित किया ताकि अगर कोई खेल या गतिविधि के दौरान आपसे अच्छा प्रदर्शन करे तो उसे स्वीकार करना चाहिए। प्रिंसिपल गुरवीन कौर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता होती है। उनमें आत्मविश्वास पैदा होता है।










