
बयूरो : नकोदर हल्के में कांग्रेस के सम्भावित उम्मीदवार अश्वन भल्ला ने पिंड मंझकी में एक सुविधा कैम्प का आयोजन करवाया जहां विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए फॉर्म भी भरे गए। जिनके फॉर्म भरे हुए थे और सुविधा मिलने में कोई दिक्कत आ रही थी, उनकी त्रुटि दूर की गई। 
इस मौके पर अश्वन भल्ला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वह सदैव जनहित कार्यों के लिए टोर रहते है। और वैसे भी यह तो सरकार द्वारा मुहैया करवाई जा रही सुविधाएं है, जिनको लेने में कुछ लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचा कर वह नकोदर सीट 2022 चुनावो में जीत कर वह कांग्रेस की झोली डालेंगे।










