Home Health डॉ. चरणजीत सिंह परूथी ने पंजाब मैडीकल कौंसिल के प्रधान का पद...

डॉ. चरणजीत सिंह परूथी ने पंजाब मैडीकल कौंसिल के प्रधान का पद संभाला

ब्यूरो  : उत्तरी भारत के दिल के रोगों के माहिर डॉ. चरणजीत सिंह परूथी ने आज एक सादे परन्तु प्रभावशाली समागम के दौरान पंजाब मैडीकल कौंसिल के प्रधान के तौर पर पद संभाल लिया है। डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान भवन में पद संभालने के बाद डॉ. परूथी ने यह जिम्मेवारी देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह मैडीकल क्षेत्र में हासिल किये तजुर्बे को मैडीकल कौंसिल के कामों को अमल में लाने के लिए इस्तेमाल करेंगे और यह नयी ज़िम्मेदारी ईमानदारी और पूरे समर्पण से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टरी पेशे में उच्च मूल्यों को कायम रखने की आकांक्षा रखते हैं और इस दिशा की तरफ लगातार काम करते रहेंगे।उन्होंने कहा पंजाब सरकार की तरफ से उनको सौंपी इस नयी जम्मेिदारी पर खरा उतरने की हर कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि 2 दिसंबर 1953 को लुधियाना जिले के जगराओं में जन्मे डा. परूथी ने सरकारी मैडीकल कालेज अमृतसर से 1977 में एम. बी. बी. एस. करने के बाद इसी अदारे से 1983 में एम.डी. मैडिसन की डिग्री की। उन्होंने काडीओलाजी में फैलोशिप भी हासिल की। इस मौके पर मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग के सीनियर अधिकारियों के अलावा आई.एम.ए के राष्ट्रीय उप प्रधान डा. नवजोत दहिया, डॉ. अवनीश कुमार, डी. आर. एम.ई. पंजाब और अन्य पीएससी मैंबर जिनमें डॉ. गिरीश साहनी, मीत प्रधान डा. मनोज कुमार सोबती, डॉ. जैसमीन कौर, डॉ. सुरिन्दरपाल सिंह, डॉ. विजै कुमार, डॉ. कर्मवीर गोयल, डॉ. अमरबीर सिंह, डॉ. प्रितपाल सिंह, डॉ. भगवंत सिंह, डॉ. अशोक उप्पल, डॉ. अकाश दीप अग्रवाल, रजिस्ट्रार, वरिन्दर सूद ओ.एस.डी वरिन्दर सूद भी उपस्थित थे।