Home Education दिव्यांग दिवस पर डिप्स स्कूल में दिव्यांग लोगों को अधिकारों के प्रति...

दिव्यांग दिवस पर डिप्स स्कूल में दिव्यांग लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया

ब्यूरो : डिप्स ब्लूमिंग डेल्स में दिव्यांग दिवस पर नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने बताया कि दिव्यांग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग लोगों को बराबरी, दिव्यांग के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। सरकार व लोगों द्वारा उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर ध्यान देने के लिए मनाया जाता है। टीचर्स ने बच्चों को समझाया कि विकलांग व्यक्तियों के मानव अधिकारों, स्थायी विकास और शांति के साथ सुरक्षा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम उसे उपेक्षा या हीन भावना से न देखे बल्कि उन्हें भी प्यार सम्मान दें तो जो एक आम व्यक्ति को देते है। प्रिंसिपल वाणी सहगल ने कहा कि हमारे संविधान द्वारा समाज की सभी श्रेणियों में दिव्यांग लोगों को कई अधिकार दिए गए है, जिसका मुख्य मकसद उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देना और उन्हें सुधारना है। विज्ञान द्वारा आज कई तरह की खोज की गई है जिसके माध्यम से दिव्यांग भी एक आम व्यक्ति की तरह अपनी जिदंगी व्यतीत कर सकते है बस हम लोगों को उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए न कि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचानी चाहिए।