Home Punjab चंडीगढ़ : वार्ड न. 22 से कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर कौर ने किया...

चंडीगढ़ : वार्ड न. 22 से कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर कौर ने किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार

ब्यूरो : वार्ड 22 से कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर कौर ने रविवार को अपना डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर निवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने अपना कैंपेन सेक्टर 32 सी की इंद्रा कॉलोनी से शुरू किया। यह कॉलोनी देश की भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री मति इंदिरा गांधी जी द्वारा बसाई गयी थी।

डोर टू डोर चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर कौर ने निवासियों को अपनी जीत के बाद वार्ड को सुंदर बनाने का आश्वासन दिया तथा विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने की बात कही।

डोर टू डोर चुनाव प्रचार के समय निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाएं पहनाई। वहीं उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पक्ष में नारे लगायें।

बलविंदर कौर के साथ इस दौरान रंजोत सिंह, हार्दिक भल्ला, बन्नी सिंह, रुपिंदर सिंह व अन्य भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे।